फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में गिर रहा नाले का पानी, गेहूं की बुवाई फंसी

Wed, 11 Nov 2015 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। जल निगम और नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते सैकड़ों एकड़ गेहूं की बुवाई पर संकट खड़ा हो गया है। नाले का निर्माण अधूरा होने से गंदा पानी खेतों में गिर रहा है। इससे वहां पानी जमा हो गया है। मंगलवार को किसानों की सूचना पर नगर विधायक ने इलाके का निरीक्षण किया और जल निगम व नगर निगम के अधिकारियों से बात कर नाराजगी जताई। विधायक ने कहा कि जल निकासी की तत्काल व्यवस्था नहंी की गई तो मामले को विधानसभा में उठाएंगे। उन्होंने 15 नवंबर को इस सिलसिले में बैठक बुलाई है। शहर के रामनगर, राजेंद्र नगर, शास्त्रीपुरम एवं शास्त्रीनगर आदि कालोनियों की जलनिकासी के लिए नगर निगम के प्रस्ताव पर जल निगम ने नाले का निर्माण कराया है। नाले को रोहिन नदी तक ले जाने की जगह बरगदवां और लक्ष्मीपुर के बीच खुला छोड़ दिया गया है। इसकी वजह से नाले का सारा पानी खेतों में फैल रहा है। क्षेत्रीय निवासियों की सूचना पर पहुंचे नगर विधायक ने मौके पर दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाया और स्थिति से अवगत कराया है। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद धर्मदेव चौहान भी थे। जल निगम के एक्सईएन ने बताया कि नगर निगम ने प्रस्ताव बनाकर दिया था, उसी के मुताबिक नाला बनवाया गया है। इसे बढ़ाकर रोहिन नदी तक ले जाया जाए तो खेती को नुकसान नहीं होगा। इसके लिए नागरिकों को भूमि अधिग्रहण की सहमति देनी होगी। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कच्चा नाला बनाकर तत्काल जल निकासी की व्यवस्था नहंी कराई गई तो मामला विधानसभा में उठाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें