फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग कॉलेज की रोमांचक जीत 

Tue, 13 Sep 2016 08:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सेंटएंड्रयूज कालेज में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में भाग लेते सिद्वार्थ स्पोटिंग नीना थापा व एमएमएम यूटी की टीम । - फोटो : ‌‌shivharsh
विज्ञापन
मोहित के शानदार गोल की बदौलत मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज ने जिलास्तरीय फुटबाल लीग में सिद्धार्थ स्पोर्टिंग नंदानगर को 2-1 से हरा दिया। 
विज्ञापन

सेंट एंड्रयूज कॉलेज के मैदान पर जिला फुटबॉल विकास संघ के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में मंगलवार को दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का रहा।

खेल के 22वें मिनट में शनि ने गोल कर सिद्धार्थ स्पोर्टिंग को 1-0 से बढ़त दिला दी। मध्यांतर के बाद के खेल में इंजीनियरिंग कॉलेज की टीम आक्रमण करते हुए मैच के 50वें मिनट में पोलो ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। इसी बीच दोनों टीमों के एक-एक खिलाड़ी को लाल कार्ड दिखाकर बाहर कर दिया गया। मैच के अंतिम समय इंजीनियरिंग कॉलेज के मोहित ने गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिला दी। निर्णायक विकास कुमार, राम आशीष, मनीष राना, योगेंद्र प्रसाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें