फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफलाइटिस से चार और ने दम तोड़ा

Fri, 06 Nov 2015 01:20 AM IST
गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। ठंड बढ़ने के साथ मेडिकल कॉलेज में इंसेेफलाइटिस के मरीजों के आने का सिलसिला तो कम हुआ है लेकिन जो भर्ती हैं, उनमें से चार और मरीजों ने 24 घंटे के दौरान दम तोड़ दिया। इनमें तीन कुशीनगर के हैं। इंसेफलाइटिस से अब तक 352 मरीजों की मौत हो चुकी है। मेडिकल कालेज में जिनकी मौत हुई, उनमें कुशीनगर की तीन वर्षीय रागिनी, दो वर्षीय संजू, तीन वर्षीय अमित और गोरखपुर की छह वर्षीय श्रेया शामिल हैं। बीते 24 घंटे में छह और मरीज मेडिकल कॉलेज लाए गए। इनमें गोरखपुर के तीन, सिद्धार्थनगर, गोंडा और देवरिया के एक-एक मरीज हैं। इस वर्ष अब तक 1535 मरीज कॉलेज लाए जा चुके हैं। इनमें 67 का इलाज अब भी चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें