नगर निगम परिसर से जुलूस निकालकर डीएम दफ्तर जाते भारतीय असंगठित मजदूर यूनियन के लोग।
- फोटो : shivharsh
अखिल भारतीय असंगठित मजदूर यूनियन के तत्वावधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर मजदूरों ने धरना देकर पांच सूत्री ज्ञापन दिया।
यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि असंगठित मजदूर हाड़तोड़ मेहनत करता है। देश के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। बावजूद इसके वह सबसे अधिक उपेक्षा का शिकार है। मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं का लाभ अपात्र लोगों को मिल रहा हैं। धरने में सीताराम, दीनानाथ, रियाज अहमद, अब्दुल रहमान, इमरान, राजीव, रामजी चौहान, रिंकू चौहान, सत्येंद्र जमुना शर्मा, रामकरन, ज्ञानचंद, मुकेश श्रीवास्तव, अमरनाथ गुप्ता आदि थे।