फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलरिहा में गांव वालों ने बदमाशों को घेरा, फायरिंग कर भागे

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गुलरिहा में इटहहिया गांव के सीवान में खड़े बदमाशों को ग्रामीणों ने शनिवार की रात दौड़ा लिया। घेराबंदी करने पर बदमाश फायरिंग करते हुए भाग निकले। एक सप्ताह पहले गांव के सीवान की तरफ तेज धमाका हुआ था जिसके बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए थे।
विज्ञापन

शनिवार की रात आठ बजे इटहिया गांव के लोगों ने सीवान की तरफ पांच की संख्या में खड़े युवकों को देखा। शोर मचाने पर वह भाग निकले। आवाज सुनकर इटहिया के साथ ही बुडाडीह, हाफिजनगर गांव के लोगों ने भी घेराबंदी शुरू कर दी। इसको देखते हुए हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश भाग निकले। इससे पहले शाम सात बजे बेलीपार के नौसढ़ में बांध पर संदिग्ध हाल में घूम रहे पांच युवकों को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
शोर सुनकर चोर नदी की तरफ भाग निकले। गांव के लोग देर रात तक चोरों की तलाश में जुटे रहे। नौसढ़ गांव के लोगों का कहना है कि पिछले तीन दिन से शाम के समय बंधे के पास संदिग्ध लोग जुट रहे हैं। पुलिस अगर सक्रिय नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें