फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कराएगी मारकंडेय शाही का इलाज

Mon, 18 Jan 2016 09:35 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडलीय कारागार में बंद सजायाफ्ता कैदी मारकंडेय शाही के कूल्हे का इलाज अब सरकार कराएगी। शासन ने इसके लिए 2,27,250 रुपये स्वीकृत किए हैं। मेडिकल कॉलेज में इलाज करवा रहे मारकंडेय शाही उर्फ अशोक शाही को हाईकोर्ट के आदेश के बाद जेल वापस भेज दिया गया था। जिस वक्त उन्हें जेल भेजा गया था कि वह बिस्तर से उठ नहीं पा रहे थे। जेल पहुंचने के बाद उन्हें जेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


राज्यपाल के निर्देश पर शासन ने मारकंडेय शाही के कूल्हे के प्रत्यारोपण के लिए निम्न शर्तों पर 2,27,250 रुपये स्वीकृत किए हैं। शासन ने जो शर्तें रखी हैं, उसके मुताबिक, उपचार नई दिल्ली स्थित एम्स में कराया जाएगा। इसके बाद यदि कोई धनराशि शेष बचती है तो उसे राजकोष में जमा करा दिया जाएगा। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एसके शर्मा ने बताया कि शासन से धन मिल गया है।
विज्ञापन


बैंक ड्राफ्ट बनवाने के लिए ट्रेजरी में आवेदन कर दिया गया है। ड्राफ्ट बनते ही मारकंडेय शाही को इलाज के लिए भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें