फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय राप्ती में डूबे साथी, एक की मौत

Sun, 12 Jun 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नहाते समय नदी में डूबे साथियों को ढूंढती एनडीआरएफ की टीम। - फोटो : satish pandey
विज्ञापन
सहजनवां के बरहुआ में शनिवार की सुबह राप्ती नदी में नहाने गए दो साथी डूब गए। चार घंटे की तलाश के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक युवक का शव बरामद कर लिया। दूसरे की तलाश चल रही है।  घटना के बाद से गांव में कोहराम मच गया। गांव के लोग देर शाम तक नदी के तट पर जमे रहे।
विज्ञापन


पिपरौली, खजनी प्रतिनिधि के अनुसार बेलीपार, छपिया के रहने वाले सुरेंद्र यादव का बेटा संदीप (15), सुबाष यादव का बेटा प्रियांशु (14) शनिवार की सुबह साइकिल से बरहुआ के पास राप्ती नदी में नहाने गए थे। नहाने के दौरान गहरे पानी में जाने के कारण दोनों डूब गए। सुबह 10 बजे नदी किनारे गए एक व्यक्ति ने साइकिल, दो जोड़ी कपड़ा और एक मोबाइल पड़ा देखा। अनहोनी की आशंका में उसने मोबाइल से अंतिम बार डायल हुए नंबर पर बात की। फोन मंझरिया गांव के अनिल यादव ने उठाया।

उन्होंने बताया कि मोबाइल उनके भांजे संदीप का है। राहगीर के मोबाइल, कपड़ा और साइकिल लावारिस हाल में नदी किनारे पड़े होने की सूचना देने पर उन्होंने बहनोई सुरेंद्र को बताया। नदी किनारे पहुंचे गांव के लोगों ने दोनों किशोर की तलाश शुरू कर दी लेकिन कुछ पता नहीं चला। गोताखोर बुलाए जाने के बाद भी कुछ पता नहीं चला। मौके पर पहुंचे एसडीएम सहजनवां ने कैंपियरगंज से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। चार घंटे की तलाश के बाद दोपहर तीन बजे संदीप का शव मिला। देर शाम तक प्रियांशु के शव की तलाश चलती रही। प्रियांशु दो भाइयों में छोटा था। 
विज्ञापन

 
हाईस्कूल और कक्षा नौ के थे छात्र 
तीन भाइयों में सबसे छोटा संदीप हाईस्कूल का छात्र था।  शनिवार की सुबह ननिहाल जा रहे बड़े भाई संजू ने संदीप से राप्ती नदी तक साइकिल से छोड़ने के लिए कहा था। नदी किनारे आने के बाद नाव से उस पार स्थित मंझरिया गांव चला गया। लौटते समय रास्ते में प्रियांशु मिल गया। दोनों शहर घूमने चले आए। लौटते समय नहाने के लिए नदी किनारे चले गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें