फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के कार्यालय पर आगजनी का प्रयास

Sun, 07 Feb 2016 01:24 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैंट क्षेत्र के रामगढ़ताल पुलिस चौकी की पीछे पिपरौली ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी संजय दुबे के कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम फेंककर आग लगाने का प्रयास किया गया। इससे कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों में खलबली मच गई। सूचना पर सीओ कैंट कमल किशोर पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। संजय दुबे की तरफ से पिपरौली ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी सुधीर सिंह सहित अन्य के खिलाफ कैंट में तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


उधर, खजनी थाने में एक महिला ने संजय दुबे पर पति के अपहरण का आरोप लगाते हुए खजनी में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कैंट क्षेत्र के रामगढ़ताल पुलिस चौकी के पीछे तारामंडल में पिपरौली ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी संजय दुबे का स्कूल का कार्यालय है। पिपरौली ब्लॉक प्रमुख चुनाव में संजय दुबे निर्दल और सपा ने सुधीर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। शनिवार रात तकरीबन 10 बजे कार्यालय में स्कूल के काम से कुछ लोग आए थे। संजय के भाई पवन दुबे का आरोप है कि इस दौरान अज्ञात लोगों ने पेट्रोल बम कार्यालय में फेंककर आगजनी का प्रयास किया।

लेकिन मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाकर इसकी सूचना पवन को दी। पवन ने पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंच गए। आगजनी की सूचना पर सीओ कैंट कमल किशोर भी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं। पवन दुबे ने सुधीर सिंह सहित अज्ञात लोगों के खिलाफ कैंट पुलिस को तहरीर दे दी है। उधर, खजनी के तालनवर गांव से कृपाशंकर निषाद बीडीसी चुने गए हैं। कृपाशंकर की पत्नी सरोज देवी ने शनिवार रात खजनी थाने में संजय दुबे पर पति के अपहरण की तहरीर दी। खजनी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


प्रमुख प्रत्याशी के भाई पवन दुबे ने आगजनी की सूचना दी थी। मामले की जांच की जा रही है। सुरक्षा को देखते हुए सिपाहियों को कार्यालय पर तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन

- कमल किशोर, सीओ कैंट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें