फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की बच्ची से रेप

Mon, 13 Feb 2017 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो्, गोरखपुर।
विज्ञापन
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
पिपराइच इलाके के एक गांव में तीन वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिपराइच के एक गांव में तीन वर्ष बच्ची शनिवार को घर के पास खेल रही थी। तभी गांव का ही एक युवक बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच बच्ची के चिल्लाने की आवाज पास से गुजर रही महिला ने सुनी। वह घटनास्थल की तरफ गई तो आरोपी फरार हो गया।

बच्ची के पिता ने थाने पहुंचकर शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में दाखिल कराया है। आरोपी के मौके से फरार होने के बाद पुलिस ने उसके  पिता को हिरासत में ले लिया है। उनका कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हुआ था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें