फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर चोरी

Mon, 12 Jun 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
चोरी
विज्ञापन
खोराबार क्षेत्र के रामअवध नगर में अधिवक्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर 50 हजार नकद और एक लाख के जेवरात चुरा ले गए। गांव से सोमवार को लौटने के बाद चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से बांसगांव के निवासी भानु दयाल रामअवध नगर में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। भानु दयाल दीवानी कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। दो दिन पहले परिवार के साथ वह गांव गए थे। सोमवार की सुबह लौटे तो दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। भानु दयाल के मुताबिक बॉक्स का ताला तोड़कर चोर 50 हजार की नकदी और सोने की चेन, मंगलसूत्र समेत एक लाख रुपये कीमत के गहने चुरा ले गए है। चोरी की सूचना उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। किराने की दुकान में चोरी कौड़ीराम। बांसगांव क्षेत्र के कौड़ीराम कस्बे में रविवार की रात चोरों ने किराने की दुकान 25 हजार रुपये के सामान चुरा लिए। दुकान मालिक नेबूलाल सुबह पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़ दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें