फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वेलरी की दो दुकान, सात घरों में चोरी

Sat, 16 Jan 2016 10:12 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जंगल धूसड़ में शुक्रवार देर रात ज्वेलरी की दो दुकानों का ताला तोड़कर चोर सामान उठा ले गए। शनिवार की सुबह पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके अलावा चोरों ने गगहा के मिश्रौली में पांच घरों में और खोराबार के जगदीशपुर में दिनदहाड़े दो घरों का ताला तोड़कर चोरी कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के दीवान बाजार निवासी प्रेम कुमार गुप्ता की जंगल धूसड़ में डिग्री कॉलेज के पास महालक्ष्मी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। रात में शटर तोड़कर चोर करीब एक लाख रुपये कीमत के जेवर और सामान उठा ले गए। चौराहे पर स्थित पादरी बाजार निवासी रवि वर्मा के गणेश ज्वेलर्स की दुकान से भी शटर तोड़कर 25 हजार रुपये कीमत का सामान ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि सात-आठ की संख्या में चोर आए थे। घेराबंदी कर उन लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वे चकमा देकर भाग निकले।

वहीं, जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार कुसम्ही कोठी गांव के रहने वाले सुरेश राजभर राजगीर का काम करते हैं। आबादी से बाहर गांव में इनका मकान है। शनिवार की सुबह वह काम पर चले गए थे। पत्नी हेमवंती बच्चों के साथ खेत में गई थी। दोपहर दो बजे हेमवंती घर लौटी तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर में रखे करीब 20 हजार रुपये के गहने गायब थे। इसके अलावा गांव के ही सुभान अली के घर का ताला तोड़कर चोर आठ सौ रुपये और सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


मझगांवा प्रतिनिधि के अनुसार मिश्रौली गांव में शुक्रवार की रात चोर दयाशंकर मिश्र, रामनिहोरा तिवारी, रामसिंहासन दुबे, अजय मिश्रा और मारकंडेय साहनी के घर से एक लाख रुपये कीमत के सामान उठा ले गए। परिवार के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें