फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही को युवकों ने पीटा

Tue, 09 Feb 2016 02:40 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोला प्रतिनिधि के अनुसार सोमवार की रात नौ बजे कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में टहल रहे भानु सिंह का चुन्नू नाम के युवक से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद इनके बीच मारपीट हो गई। चुन्नू के सूचना देने पर उसके परिवार के साथ ही अगल-बगल के लोग पहुंच गए। भानु ने फोन से मामले की जानकारी बीट सिपाही संजय को दे दी। मौके पर पहुंचे संजय ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो चुन्नू के साथ ही उसके साथियों ने संजय से हाथापाई शुरू कर दी। प्रतिकार करने पर वे सिपाही को पीटकर भाग निकले। थाने पहुंचे संजय ने मामले की जानकारी एसओ को दी। थाने से सिपाही आरोपियों के घर पहुंचे लेकिन वे नहीं मिले। प्राथमिक उपचार के बाद गोला सीएचसी के डॉक्टर ने सिपाही को थाने भेज दिया। एसओ गोला मिथिलेश राय ने बताया कि सिपाही पर हमला करने वाले लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें