फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोन से बाहर हुए निलंबित इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी 

Sat, 18 Jun 2016 08:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा नेता की पिटाई करने के मामले में इंस्पेक्टर समेत निलंबित किए गए पांच पुलिसकर्मियों का तबादला डीजीपी ने दूसरे जोन में कर दिया है। आदेश की कापी शुक्रवार की देर रात एसएसपी आफिस भेजी गई थी। पुलिसकर्मियों के गैर हाजिर होने पर आरआई से उनकी रवानगी कर जीडी की काफी भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन


कैंट के दाउदपुर में 13 जून की जमीन के विवाद में कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई अभी थमी नहीं है। इंस्पेक्टर राजीव सिंह, दरोगा दिनेश तिवारी का तबादला कानुपर जोन, दरोगा मृत्युंजय सिंह का तबादला लखनऊ, नरेंद्र प्रताप राय का तबादला इलाहाबाद तथा सिपाही योगेश सिंह का तबादला फैजाबाद किया गया है। साथ ही एसएसपी को निर्देश दिया गया है कि पांचों चाहे जहां हों, तत्काल उन्हें नए तैनाती स्थल पर रवाना कर जीडी की नकल अपने पास मंगा लें और उसकी रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर डीजीपी आफिस भेज दें। 

भेदभाव पर उठे सवाल 
थाने में सपा नेता की पिटाई में शामिल कुछ पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। इसे लेकर महकमे में सवाल उठाए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि निलंबित हुए इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही के अलावा भी कई लोग सपा नेता की पिटाई में शामिल थे लेकिन सत्ताधारी दल के नेताओं ने उन्हें अपने प्रभाव से बचा लिया। इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर में भी तीन चौकी इंचार्ज, एक सिपाही के अलावा दो अज्ञात लोगों का जिक्र है, जिनकी पहचान न हो पाना कई सवाल खड़े कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें