उरुवा। बेलघाट क्षेत्र के मोहनपुर चौराहे पर स्थित दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की चोरी हो गई। बेलघाट के तिवारीपुर निवासी शिव कुमार कन्नौजिया एसबीआई की फ्रेंचाइजी चलाते हैं। सोमवार की रात वे दुकान बंद कर घर चले गए, मंगलवार की सुबह पड़ोसी ने ताला टूटे होने की जानकारी दी। दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दस हजार रुपये नकद, लैपटॉप और इनवर्टर बैट्री चोरी हो गई है। शिव कुमार की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।