फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरिज हॉल से गहनों और रुपयों से भरा बैग चोरी

Mon, 25 Jan 2016 01:47 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज हॉल से रविवार को सगाई समारोह के दौरान गहनों और रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। हॉल में लगा सीसीटीवी कैमरा खराब होने से बैग चुराने वाले का पता नहीं चला सका। पुलिस ने कुछ कर्मचारियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


सूरजकुंड के रहने वाले एक व्यक्ति की रविवार को सगाई थी। इसके लिए गोरखनाथ पुल के पास स्थिति बंधन मैरिज हॉल को बुक कराया गया था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे सगाई की रस्म चल रही थी। इसी दौरान लड़की की मां का बैग किसी उचक्के ने गायब कर दिया। काफी खोजबीन के बाद भी बैग न मिलने पर मैरिज हॉल के मालिक से शिकायत की गई। इस दौरान लड़की की बड़ी बहन का बैग भी गायब हो गया। मंच की तरफ लगा सीसीटीवी कैमरा शुरू करने के लिए कहा गया तो पता चला कि वह खराब है।

घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने पुलिस को दी। पूछताछ में परिवार वालों ने बताया कि बैग में सोने की चेन, अंगूठी, चांदी की सुपारी, पान आदि सामानों के साथ 50 हजार रुपये नगद थे, जबकि दूसरे बैग में कुछ रुपये, डॉलर और महंगा मोबाइल फोन था। पुलिस मैरिज हॉल के दो कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कोतवाली विजय राज सिंह ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें