फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ पर गोलियों की ब्यौछार

Mon, 12 Sep 2016 01:41 AM IST
gorakhpur
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
शेखपुर में रविवार की देर रात घर जाते सर्राफ पर बदमाशों ने गोलियों की बौछार कर दी। गर्दन, चेहरे और हाथ में गोली लगने से गंभीर हालत में पहुंचे सर्राफ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

घटना के केंद्र में हैं शेखपुर में रहने वाले अरुण बर्नवाल (42), जिनकी घंटाघर पर अरुण ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। बताते हैं कि शाहपुर की पुश्तैनी जमीन को लेकर उनका भाइयों से विवाद चल रहा है। रविवार की रात ज्वेलरी शॉप बंद करके वह इसी विवाद के संबंध में बातचीत करने वकील के पास गए थे।

रात 11 बजे के बाद स्कूटर से वह घर लौट रहे थे। शेखपुर में घर से करीब 50 मीटर पहले गली में सुनसान स्थान से गुजरते वक्त उन पर गोलियां बरसाने की शुरुआत कर दी गई। दाएं हाथ, गर्दन और मुंह के पास गोली लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो बदमाशों को भागते देखा। मौके पर जुटे लोगों ने पहचानते ही अरुण की पत्नी अनामिका को इस हमले की जानकारी दी और पुलिस कंट्रोल रूम भी फोन किया।
विज्ञापन


लहूलुहान हाल में उन्हें कार से पहले जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एसपी (सिटी) हेमराज मीणा, सीओ कोतवाली अशोक पांडेय ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक परिवार के लोगों ने संपत्ति विवाद को हमले की वजह बताया है। परिवार के लोगों पर ही संदेह जताया है। चार भाइयों में अरुण दूसरे नंबर के हैं। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें