फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों से छेड़छाड़, भीड़ जुटने पर भागे शोहदे

Wed, 10 Feb 2016 12:46 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली के घोष कंपनी चौराहे पर मंगलवार की रात शोहदों ने दो सगी बहनों से छेड़छाड़ की। प्रतिकार करने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे। शोर मचाने पर आसपास के लोगों के जुटने पर आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। घटना की जानकारी पर पहुंचे घरवालों ने दो नामजद युवकों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


राजघाट, लालडिग्गी के पास रहने वाले मिया साहब स्टेट के कर्मचारी की बेटियां यूनिवर्सिटी में पीजी और ग्रेजुएशन की छात्रा है। मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे बैंक रोड स्थित अपने दूसरे मकान से भोजन करने के बाद दोनों बहने स्कूटी से लालडिग्गी लौट रही थीं। घोष कंपनी चौराहे पर स्थित होटल शालीमार के सामने प्रथम तल की रेलिंग पर खड़े दो युवकों ने देखते ही दोनों पर कमेंट शुरू कर दिया। स्कूटी रोककर प्रतिकार करने पर पास आकर छेड़छाड़ शुरू कर दी।

 बहनों के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे तो शोहदे भाग निकले। जानकारी पाकर पहुंचे परिवार के लोगों ने पीड़ित बहनों को घर पहुंचाने के साथ ही मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। युवती के पिता ने कोतवाली, हट्ठी माई मंदिर के पास रहने वाले नदीम और मेवातीपुर के सद्दाम को मामले में नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें