फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य के घर छापा

Sun, 04 Dec 2016 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
नकली डीजल फैक्ट्री पर लगी सील।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य सुमन देवी के घर में नकली डीजल, मोबिल होने के संदेह पर शनिवार को पुलिस ने छापेमारी की। सीओ कैंपियरगंज की अगुवाई में हुई कार्रवाई में सुमन के घर से 250 लीटर डीजल और मोबिल बरामद किया गया। हालांकि यह डीजल नकली है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। जांच के लिए पुलिस ने जिला आपूर्ति अधिकारी को जानकारी दी है ताकि बरामद डीजल के नकली या मिलावटी होने की बात साफ हो सके।
विज्ञापन


वार्ड नं. 12 के जिला पंचायत सदस्य के पति हरिकेश पासवान द्वारा नकली डीजल, मोबिल बेचे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना देने वाले ने यह भी बताया था कि यहां नकली डीजल बनाकर महराजगंज, सिद्धार्थनगर में छोटे पेट्रोल पंपों पर सप्लाई की जाती है। इस सूचना पर कैंपियरगंज और पीपीगंज पुलिस शनिवार को उनके घर पहुंच गई। मौके से डीजल बनाने में प्रयुक्त होने वाले उपकरण भी मिले हैं। कैंपियरगंज पुलिस ने छापेमारी की पुष्टि करते हुए बताया कि बरामद डीजल, मोबिल और उपकरण को सीज कर दिया गया है। साथ ही उस कमरे को भी सीज किया गया है, जहां यह काम हो रहा था। सीओ कैंपियरगंज मनोज पांडेय ने बताया कि जांच के लिए आपूर्ति विभाग को सूचना दी गई है। रविवार को जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा की डीजल नकली है, मिलावटी है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें