फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना निकालने का झांसा देने वाले मौलवी ने किया था रेप का प्रयास

Sat, 20 Aug 2016 08:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
rape - फोटो : demo
विज्ञापन
जमीन से सोना निकालने का झांसा देकर एयरफोर्स अफसर के 16 लाख रुपये हड़पने वाले मौलवी ने परिवार की एक महिला से रेप का प्रयास किया था। 17 अगस्त की रात 12 बजे सोना निकालने का झांसा देकर वह घर में रुका था। परिवार के लोगों को प्रसाद दे दिया जिसे खाने के बाद लोग बेसुध हो गए थे। एयरफोर्स अफसर ने प्रसाद नहीं खाया था। रात में उसने विधवा बहन से छेड़छाड़ करने के साथ ही रेप का प्रयास किया तो उसे पकड़ लिया। पूछताछ के बाद तलाशी लेने पर उसके पास से नकली सोने का बिस्किट मिला था।
विज्ञापन


गाजीपुर के कपूरपुर नई शहर कोतवाली का रहने वाला मौलवी मो. नौशाद 17 अगस्त की रात को सोना निकालने के बहाने एयरफोर्स अफसर के घर जीप (टाटा सूमो) से पहुंचा था। रात 12 बजे सोना निकालने के लिए अनुष्ठान करने के बाद उसने घरवालों को प्रसाद दिया था। एयरफोर्स अफसर और उनके भाई को छोड़कर सभी लोगों ने प्रसाद खा लिया। प्रसाद खाने से सभी बेसुध हो गए। घरवालों के अचेत होने पर एयरफोर्स अफसर की विधवा बहन के साथ छेड़छाड़ करने के साथ रेप का प्रयास किया।

आहट पाकर पहुंचे एयरफोर्स अफसर ने भाई की मदद से उसे पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। तलाशी लेने पर मौलवी के पास सोने के सिक्के  की तरह दिखने वाला बिस्किट और पीतल का सिक्का मिला। कैंट पुलिस ने एयरफोर्स अफसर की तहरीर पर जालसाजी कर रुपये हड़पने, छेड़छाड़ करने के साथ ही रेप का प्रयास करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी को शुक्रवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।  महिला का इलाज करके बनाया था विश्वास एयरफोर्स अफसर के बहन की तबीयत खराब होने पर एक परिचित ने मौलवी के पास जाने की सलाह दी थी। मौलवी की दवा से वह ठीक हो गई। जिसके बाद अक्सर वह झाड़ - फूंक के लिए घर आने - जाने लगा था। घर में जमीन के नीचे हड्डी होने के कारण तरक्की रुकने की जानकारी देकर इसे दूर करने का भरोसा दिया। एयरफोर्स अफसर के घरवालों ने बात मान ली तो 265 किलो सोना जमीन में दबे होने की जानकारी देकर 16 लाख रुपये हड़प लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें