फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापारी के परिवार के दो बच्चे लापता 

Thu, 31 Mar 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के गोकुल अपार्टमेंट से बुधवार की शाम दवा व्यापारी का भतीजा एवं भतीजी  लापता हो गए।
विज्ञापन

देर शाम तक जब बच्चे नहीं आए तो घर वालों ने तलाश शुरू की और पुलिस को सूचना दी।
कॉलोनी की सीसीटीवी फुटेज में बच्चों की अंतिम लोकेशन शाम 6:12 बजे दिखी है।
गोकुल अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश खेमका की बेतियाहाता चौराहे के पास किशन मेडिकल स्टोर नाम से दुकान हैं।
भतीजी माही खेमका (7 साल) और आर्यन खेमका (5 साल) एसएस एकेडमी में पढ़ते हैं।
दोनों के माता- पिता में अलगाव हो चुका है और दोनों बड़े पिता राजेश के घर रहते हैं।
घर वालों के मुताबिक शाम के समय कॉलोनी के सभी बच्चे आपस में खेलते हैं और अक्सर एक-दूसरे के घर भी चले जाते हैं।
बुधवार की शाम बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान दोनों लापता हो गए।
शाम सात बजे तक वे घर नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू हुई।
मोहल्ले के किसी भी घर में उनके न होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से जांच शुरू कर दी है।
कैमरे में बच्चे अकेले ही बाहर जाते दिखाई पड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें