फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की कर दी शादी, मूकदर्शक रही पुलिस

Fri, 05 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
प्रदेश सरकार थानों को सुविधाओं से लैस कर पुलिस वालों को आचरण में सुधार की नसीहत दे रही है लेकिन उन पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। ताजा मामला गुलरिहा के सरहरी चौकी का है। चौकी के बगल में एक नाबालिग पांचवीं कक्षा की छात्रा का विवाह कर दिया गया और पुलिस मूकदर्शक बनकर देखती रही।
विज्ञापन


सरहरी प्रतिनिधि के मुताबिक महराजगंज गांव की एक किशोरी पांचवीं कक्षा की छात्रा है। करीब एक साल पहले छात्रा चिलुआताल के सिक्टौर गांव में अपनी रिश्तेदारी में गई थी। वहीं पर उसकी मुलाकात एक युवक से हो गई और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। चोरी-छिपे मिलने का सिलसिला शुरू हुआ तो बुधवार की रात दोनों महराजगंज गांव में पकड़ लिए गए।
ग्रामीणों से घिरी किशोरी पिटाई से बचने के लिए जहर खाने की धमकी देने लगी।

दोनों के परिवार के लोगों को बुलाया गया और फिर दोनों पक्षों ने मिलकर शादी कराने का फैसला लिया। किशोरी संग शादी की जानकारी होते ही लड़के की मौसी ने आपत्ति जताई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची भी मगर लौैट गई। लोगाें में इस बात को लेकर रोष है कि पुलिस की मौजूदगी में ही गैर कानूनी काम हो गया और वह मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने न तो उम्र की तस्दीक कराई और न ही शादी रोकने की कोई पहल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें