फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला जेल के बाहर गांजा के साथ युवक पकड़ा

Mon, 02 Jan 2017 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
जिला जेल में चप्पल के अंदर बीस पुड़िया गांजा छिपाकर अंदर ले जा रहे मुलाकाती को पीएसी के जवानों ने गेट पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान खजनी इलाके के ताल कंदरा निवासी यमुना प्रसाद के रूप में हुई है।
विज्ञापन


खजनी क्षेत्र के ही शातिर बदमाश विक्की से मिलने युमना रविवार को पहुंचा। अंदर जाने की फिराक में वह गेट पर पहुंचा। उसके चलने के अंदाज को देखकर गेट पर तैनात पीएसी की जवानों को शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर चप्पल के तलवे में छिपाकर रखी गई गांजे की पुड़िया के बारे में पता चला। पीएसी जवानों की सूचना पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्षेत्राधिकारी कैंट अभय मिश्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 दो दिन पहले भी हुई थी कोशिश
शुक्रवार को भी जेल के अंदर स्मैक पहुंचाने की कोशिश हुई थी। कैनवस की बाल के अंदर छिपाकर उसे सिलने के बाद जेल के पीछे की चहारदीवारी के पीछे से अंदर फेंका गया। संयोगवश से एक सजायाफ्ता बंदी के हाथ लग गई। बंदी ने इसे जेल अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


चाय पार्टी का आयोजन
नए साल के पहले दिन बंदियों के लिए रविवार को विशेष भोजन का इंतजाम किया गया। इसके साथ ही बंदी रक्षकों और जेल अधिकारियों ने आपस में टी पार्टी का आयोजन किया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एके शर्मा ने बताया कि परंपरागत भोजन से इतर बंदियों को खाने में पूड़ी, सब्जी और हलवा दिया गया। बता दें की जेल में वर्तमान में 1600 महिला और पुरुष बंदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें