बांसगांव इलाके के बरपरवा के पास रविवार को सिलेंडर की डिलीवरी कर लौट रहे वाहन चालक से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 56 हजार रुपये लूट लिए। घटना की सूचना पाकर मौके पर एसपी ग्रामीण और सीओ खजनी पहुंचे। पुलिस ने पूछताछ के बाद जांच शुरू कर दी है।
उरुवा बाजार के रहने वाले संतलाल प्रसाद की बाजार में लक्ष्मी गैस एजेंसी है। रविवार को वैन से उनका चालक रमेश हरिहरपुर में गैस की डिलीवरी कर लौट रहा था। अभी वो बरपरवा के पास ही पहुंचा था कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। इससे पहले की रमेश कुछ समझ पाता, बदमाशों ने तमंचे के डराकर उसकी तलाशी ली और जेब में रखे 56 हजार रुपये लूट लिए। रकम लूटने के बाद बदमाश माल्हनपार की तरफ भाग गए।