फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज निकली साली का कर लिया अपहरण

Thu, 28 Apr 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
पत्नी को प्रताड़ित कर ससुराल पहुंचाने के बाद युवक ने साली का अपहरण कर लिया। खोजबीन के बाद उसका कुछ पता न चलने पर ससुर ने दामाद के साथ ही तीन लोगों के खिलाफ गोरखनाथ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। संपत्ति की लालच में ससुर ने बेटी की हत्या करने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


गोरखनाथ के रहने वाले जगदंबा श्रीवास्तव ने अपनी बेटी नेहा की शादी 11 महीने पहले महराजगंज, नौतनवां के रवि श्रीवास्तव से की थी। आरोप है कि संपत्ति की लालच में वह बेटी को प्रताड़ित करता था।

तीन महीने पहले वह नेहा को घर लेकर चले आए। 16 अप्रैल की सुबह 6:30 बजे उनकी छोटी बेटी पल्लवी बीए की परीक्षा देने कॉलेज के लिए निकली। कॉलेज गेट के पास कार से पहुंचे रवि ने अपने तीन साथियों के साथ उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन


खोजबीन के बाद कुछ पता न चलने पर उसके घरवालों से बातचीत की तो रवि के बाहर होने की जानकारी मिली। गोरखनाथ पुलिस अपहरण का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ गोरखनाथ डीएन शुक्ला ने बताया कि रवि की तलाश में महराजगंज के अलावा बस्ती में कई जगह दबिश दी गई। परिचितों से पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें