फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्ानन माफियाओं ने किया सिपिहियों पर हमला

Mon, 23 Nov 2015 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोला क्षेत्र में शनिवार की रात खनन माफियाओं ने सिपाहियों पर हमला कर दिया। मारपीट कर रुपये लूटने के बाद वे पकड़ी गई बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली जबरन उठा ले गए। सिपाहियों की तहरीर पर छह नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 अन्य लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
गोला प्रतिनिधि के अनुसार बारानगर कैनाल के पास सरयू नदी से शनिवार की रात बालू निकालने की सूचना पर थाने के सिपाही दिनेश यादव, वेद प्रकाश मिश्रा मौके पर पहुंचे। वे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को रोक चालक को थाने ले जाने लगे। चालक के सूचना देने पर गाड़ी मालिक सुरेश सिंह छह युवकों को जीप से लेकर मौके पर पहुंचे। आरोप है कि आते ही उन लोगों ने सिपाहियों पर हमला कर दिया।
सिपाहियों की वर्दी फाड़ने के अलावा जेब में रखे 2200 रुपये लूट लिए। इसके बाद वे बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली लेकर चले गए। सिपाहियों के सूचना देने पर एसओ फोर्स के साथ पहुंचे लेकिन हमलावर नहीं मिले। रविवार की सुबह दिनेश यादव और वेद प्रकाश की तहरीर पर बारानगर के रहने वाले सुरेश सिंह, कृष्णानंद सिंह, छोटू सिंह, अरविंद सिंह, करोड़पति और ट्रैक्टर चालक सुशील पर लूट, बलवा, सरकारी में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने बालू लदी ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेने के साथ ही चालक सुशील को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि सिपाहियों पर हमला करने वाले अन्य आरोपियों की तलाश चल रही है। एसओ को खनन माफियाओं पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें