फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता की पत्नी को बेहोश कर गहने लूटे

Sat, 07 Nov 2015 01:25 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नंदानगर में शुक्रवार की दोपहर चाभी बनाने के बहाने घर में घुसे बदमाश सब्जी विक्रेता की पत्नी को बेहोश कर गहने और रुपये लूटकर भाग निकले।
विज्ञापन

घर में मौजूद ननद को चाभी गरम करने के लिए उन्होेंने किचन में भेज दिया। कुछ देर बाद जब युवती कमरे में पहुंची तो भाभी को बेहोश देख शोर मचाना शुरू कर दिया। होश में आने के बाद महिला ने घटना की जानकारी दी। बाद में मोहल्ले के लोगों ने घेराबंदी कर बदमाशों के दो साथियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार नंदानगर के रहने वाले भुआल मौर्य चौराहे पर सब्जी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की दोपहर में वह दुकान पर थे। घर पर पत्नी सुनीता और बहन पूनम थीं। एक बजे के करीब पुराना ताला और चाभी ठीक कराने की आवाज देते हुए दो युवक घर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

सुनीता ने युवकों को आलमारी की चाभी बनाने के लिए बुला लिया। कमरे में पहुंचने के बाद युवकों ने पूनम को एक चाभी देकर गैस पर गरम करने के लिए किचन में भेज दिया। कमरे में सुनीता उनके साथ थीं। 15 मिनट बाद जब पूनम चाभी लेकर पहुंचीं तो बेड पर सुनीता बेहोश पड़ी थीं।
आलमारी के सामान भी बिखरे थे। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग जुट गए। चेहरे पर पानी डालने के बाद होश में आई सुनीता ने बताया कि बदमाश आलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और 10 हजार रुपये उठा ले गए हैं।
उधर, पगड़ी पहने दो युवकों की तलाश में जुटे मोहल्ले के लोगों ने आधे घंटे बाद नंदानगर क्रासिंग के पास चाभी का गुच्छा लेकर घूमते मिले दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान मध्यप्रदेश, बड़वानी के नूरबीन सिंह और रीत पाल सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके साथ बड़वानी जिले के सेंधवा निवासी सतपाल और कमली सिंह भी आए थे। मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस ने सतपाल और कमली के मोबाइल पर कई बार फोन किया लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।
वारदात में दोनों के शामिल होने का संदेह जताया जा रहा है। एसपी (सिटी) हेमंत कुटियाल ने बताया कि बदमाशों की तलाश चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें