फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई वोल्टेज करंट से चार जख्मी

विज्ञापन
चार घायल
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के खड़ेसरी गांव में शनिवार शाम चार बजे घरों में हाई वोल्टेज करंट उतने से चार लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घरों के इलेक्ट्रानिक उपकरण जल कर राख हो गए। 
विज्ञापन


शेडयूल के अनुसार शाम चार बजे जैसे ही बिजली आपूर्ति हुई अचानक लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जलने लगे। सामानों को बचाने के चक्कर में एक ही परिवार की साधना (16), नेहा (11), शैलेंद्री (25) और सुमन करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गईं। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। नेहा की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हाई वोल्टेज करंट से रामा यादव, वीरबल यादव, बलई यादव, अभिमान, सुग्रीम, कंता, तिलेश्वरी देवी, बृजेश सहित अन्य लोगों के घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण जल कर राख हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें