शनिवार की दोपहर में मारपीट की घटना को लेकर बवाल होने के बाद अफसर दो गाड़ियां फूंक देने से माहौल गरम होने का जिम्मेदार कोतवाली सर्किल के सीओ और इंस्पेक्टर को मान रहे हैं। आईजी एचआर शर्मा ने इसे बड़ी चूक मानते हुए एसएसपी अनंत देव को प्रारंभिक जांच करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार की रात हुई मारपीट की घटना के बाद शनिवार की दोपहर बवाल हो गया। फोर्स के साथ पहुंचे एसपी (सिटी), सीओ कोतवाली ने स्थिति काबू में की। अधिकारियों के निर्देश पर राजघाट पुलिस ने दोनों पक्ष की तरफ से मुकदमा दर्ज किया था।