फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा मेडिकल कॉलेज में भर्ती, मुकदमा दर्ज

Sat, 26 Nov 2016 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
molestation
विज्ञापन
सहजनवां इलाके में मनबढ़ों के हमले में घायल छात्रा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। छात्रा के पेट में गहरा घाव है और बच्चेदानी को बचाने की कोशिश की जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी करने पर बच्चेदानी को नुकसान पहुंच सकता है। उधर, पुलिस ने भाई की तहरीर पर एक अभियुक्त के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश दे रही है।
विज्ञापन


 सहजनवां प्रतिनिधि के मुताबिक इलाके के रहने वाली 17 साल की किशोरी खलीलाबाद के एक इंटर कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। खजनी इलाके के पिपरा गांव का अजय उसे परेशान किया करता था। एक दिन उसने फोन करने को कहा और मना करने के बाद उसने जान से मारने की धमकी दी थी। बृहस्पतिवार की शाम को छात्रा छोटी बहन के साथ शौच को गई थी। उसी समय युवक ने उसे खेत में खिंच लिया था और चाकू से कई जगह वार किया। महिला के शोर मचाने पर युवक फरार हो गया था। मौके पर पहुंचे लोगों ने उपचार के लिए पहले सीएचसी ले गए। यहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें