फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के खाते से जालसाज ने निकाले 70 हजार

Tue, 02 Aug 2016 08:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
Fraud
विज्ञापन
गोला के रकौली में रहने वाले शिक्षक के खाते से जालसाज ने 70 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर फोन कर जालसाज ने खुद को बैंक का कर्मचारी बताकर खाते की डिटेल शिक्षक से ली थी। सोमवार को जब शिक्षक एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे तो उन्हें जालसाजी की जानकारी हुई। थाने पहुंचे शिक्षक ने जब तहरीर दी तो एसओ ने उन्हें क्राइम ब्रांच जाने की सलाह देकर लौटा दिया।
विज्ञापन


गोला प्रतिनिधि के अनुसार रकौली गांव के वीरेद्र प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। गोला स्थित एसबीआई की शाखा में उनका खाता है। बीते बुधवार की शाम वीरेंद्र के मोबाइल पर किसी अनजान नंबर से फोन आया। कॉल रिसीव करने पर दूसरे तरफ से बात करने वाले युवक ने खुद को बैंक का अधिकारी बताते हुए खाते की डिटेल मांग ली। सोमवार को वीरेंद्र एटीएम से रुपये निकालने गोला पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। बैलेंस चेक करने पर खाते से 70 हजार रुपये निकलने की जानकारी मिली।

उन्होंने जब बैंक पहुंचकर अधिकारियों से बातचीत की तो प्रबंधक ने बताया कि खाते की डिटेल लेने वाले ने बुधवार की रात में ही रकम निकाल ली थी। मंगलवार की सुबह थाने पहुंच वीरेंद्र ने तहरीर दी लेकिन एसओ ने क्राइम ब्रांच जाकर शिकायत दर्ज कराने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें