फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों के गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

Fri, 20 Jan 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
लुटेरों के बारे में जानकारी देते एसएसपी रामलाल वर्मा। साथ में सीओ कैंट। - फोटो : Rajesh Kumar
विज्ञापन
देहात इलाके में ताबड़तोड़ लूट की वारदात करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई रकम, आभूषण, चोरी की बाइक बरामद कर ली है। गैंग दो सगे भाई चला रहे थे। पकड़े गए एक बदमाश पर पांच हजार का इनाम भी घोषित है। पुलिस की इस बड़ी सफलता पर एसएसपी ने पांच हजार रुपये नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पुलिस लाइंस में एसएसपी रामलाल वर्मा ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि बांसगांव, गोला, सिकरीगंज, उरुवा बाजार, बड़हलगंज सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार हो रहीं लूट की घटनाओं के पर्दाफाश के लिए एसपी ग्रामीण ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी जिम्मेदारी मिली थी। उन्होंने सीओ अभय कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम बनाई, जिसे बुधवार दोपहर बांसगांव के गोगरहा पुल के पास बाइक सवार बदमाशों के होने की सूचना मिली। घेराबंदी कर टीम ने दो बाइक पर सवार चार लोगों को रोका तो उनके पास अवैध असलहे बरामद हुए।

पूछताछ में युवकों की पहचान उरुवा के कोटवा निवासी नीतेश उर्फ प्रिंस पांडेय, अखंड प्रताप पांडेय उर्फ मोनू पांडेय, गोला एरिया के नारायनपुर के इंद्रेश तिवारी उर्फ मोनू तिवारी, सिकरीगंज एरिया के कोटिया विशुनी निवासी विष्णु तिवारी उर्फ पिंटू तिवारी के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि नीतेश पर पांच हजार रुपये का इनाम पहले से घोषित था। इंद्रेश उर्फ मोनू तिवारी के खिलाफ गोला, नीतेश के खिलाफ सिकरीगंज और उरुवा बाजार, अखंड प्रताप पांडेय उर्फ मोनू पांडेय के खिलाफ सिकरीगंज, उरुवा बाजार और कैंट थाने में पहले से केस दर्ज है।
विज्ञापन


इन घटनाओं का हुआ पर्दाफाश
13 दिसंबर को खजनी में दंपती से 7000 रुपये नकद, मंगलसूत्र और दो मोबाइल फोन लूटे गए थे
15 दिसंबर को बांसगांव में बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे युवक से 50 हजार रुपये लूटे थे।
23 दिसंबर को खजनी में युवक को तमंचा सटाकर 27 हजार रुपये की लूट हुई थी।
15 जनवरी को बड़हलगंज में गैस एजेंसी कर्मचारी को तमंचा दिखाकर 80 हजार की लूट। 

इसकी हुई बरामदगी
10 हजार 700 रुपये नकद, एक मंगलसूत्र, पासबुक, पांच सिलेंडर, 4 मोबाइल फोन, चोरी की चार बाइक, 4 तमंचा और कारतूस, प्लास्टिक के एक बोरे में रखे कई बाइक के पार्ट। 

बाइक चोरी भी करते थे बदमाश
एसएसपी ने बताया कि बदमाशों का गैंग बाइक चोरी भी करता है। गैस कटर से एक बाइक का चेसिस नंबर काटकर दूसरी पर लगा देते थे। पूछताछ में बदमाशों ने बांसगांव क्षेत्र में पांच, खजनी में दो, बड़हलगंज और गोला में एक-एक बाइक चोरी की बात कबूल की है। 

गिरफ्तारी करने वाले टीम में यह थे शामिल
बांसगांव के थानेदार जितेंद्र बहादुर सिंह, स्वाट प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी राम आशीष यादव, सर्विलांस प्रभारी गोपाल प्रसाद, संजय सिंह, सरफराज अहमद, सिपाही देवेंद्र यादव, धर्मेंद्र तिवारी, कुतुबुद्दीन, सुभाष सिंह, विनोद कुमार, अभिलाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें