फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जा रहे प्रेमी युगल पर फायरिंग, युवक घायल

Wed, 05 Apr 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायल उदय। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कैंपियरगंज क्षेत्र के महावनखोर चौराहे के पास प्रेमिका के साथ मंदिर जा रहे युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग कर दी। युवक के बांए हाथ में गोली लगी और वह नीचे गिर गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। युवक ने प्रेमिका के घरवालों पर आरोप लगाया है। युवक के बताए अनुसार हमलावरों की तलाश पुलिस कर रही है।
विज्ञापन

कैंपियरगंज प्रतिनिधि के मुताबिक पीपीगंज क्षेत्र के भगवानपुर जंगल बिहुली गांव निवासी उदय कन्नौजिया कैंपियरगंज सीएचसी पर संविदा कर्मचारी हैं। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही इलाके की एक युवती से प्रेम संबंध हो गया। इसकी जानकारी घरवालों को हुई तो वह इसका विरोध करने लगे। दोनों की जाति अलग होने से पहले तो घरवालों ने समझाने की कोशिश की लेकिन न मानने पर धमकी तक दे डाली थी। मंगलवार की दोपहर में सीएचसी से काम पूरा कर उदय प्रेमिका के साथ बाइक से मंदिर दर्शन के लिए निकला था।   कैंपियरगंज के महावनखोर चौराहे पर पहुंचा था कि एक बाइक पर सवार दो लोगों ने फायरिंग कर दी। गोली उदय के हाथ में लगी और वह नीचे गिरकर तड़पने लगा। प्रेमिका की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए उदय को भर्ती कराया है। पुलिस को उदय ने हमलावरों के नाम बताए हैं। उसने कहा कि हमलावर प्रेमिका के घरवाले ही हैं। 
विज्ञापन


प्रेमिका ने जताई थी आशंका
प्रेम संबंध की जानकारी होने के बाद से ही लड़की के घरवाले लड़के के जान के दुश्मन हो गए थे। उन्होंने उदय के खिलाफ थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। पुलिस युवक की तलाश में सीएचसी पर भी पहुंची थी। उधर, युवती ने घरवालों की बात सुन ली थी और युवक को बताया भी था कि उसकी जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें