गोरखपुर। गुलरिहा क्षेत्र के भटहट निवासी शिव (23) बुधवार की शाम को बुरी तरह से झुलस गए। घर वालों का कहना है कि उन्होंने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। भटहट प्रतिनिधि के अनुसार वीरेंद्र के पुत्र शिव को शराब पीने की आदत है।
शाम को पांच बजे के आसपास शराब के नशे में धुत होकर वह घर लौटा था। इसी बात को लेकर माता-पिता ने उसे डांट लगाई थी। नशे की हालत में ही उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।
बाइकें भिड़ीं, दो घायल
गोरखपुर। गुलरिहा बाजार में नहर के पास बुधवार को दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में दोनों का इलाज चल रहा है। हाफिजनगर निवासी सीताराम का पुत्र राजेश (18) दिन में मेडिकल कॉलेज की तरफ से घर जा रहा था।
गुलरिहा बाजार में सामने आ रहे बंजरहा निवासी किशुनदेव के पुत्र बांके (26) की बाइक से उसकी बाइक टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए।