फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर पिता-पुत्र की मौत

Thu, 23 Jun 2016 01:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
मानीराम रेलवे स्टेशन पर रात पौने नौ बजे चलती ट्रेन पकड़ने के चक्कर में बाप-बेटे की मौत हो गई। ट्रेन में मौजूद 13 साल के बेटे के शोर मचाने पर लोगों को हादसे की जानकारी हुई।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के मुताबिक सिद्धार्थनगर के मदनपुर के रहने वाले त्रिलोकी (40) अपने दो बेटे कन्हैया (8), शंकर (13) के साथ लखनऊ गोरखपुर पैसेंजर से शहर आ रहे थे। बुधवार की रात मानीराम स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर त्रिलोकी आठ साल के बेटे को पानी पिलाने उतरे, तभी ट्रेन चल पड़ी। हड़बड़ी में वह बेटे को लेकर ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे कि उनका पैर फिसल गया और वे ट्रेन के नीचे चले गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पिता और भाई के साथ हादसा देख शंकर शोर मचाने लगा। नकहा रेलवे स्टेशन पर उतरकर उसने यह जानकारी लोगों को दी।

मानीराम के स्टेशन मास्टर ने नकहा के स्टेशन मास्टर को घटना की जानकारी दी। वहां से शंकर को लेकर लोग मानीराम रेलवे स्टेशन पहुंचे। उसने पिता और भाई की पहचान की। जीआरपी ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें