फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने नहीं मानी बात तो पिता ने दे दी जान

Wed, 11 May 2016 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृत शरीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कैंपियरगंज में मंगलवार की शाम बेटी से नाराज हुए अधेड़ ने जहर खा लिया। गंभीर हाल में मेडिकल कॉलेज लेकर आते समय उनकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन


बसंतपुर गांव के मल्लीपुरवा टोला निवासी निवासी महेंद्र पटेल (50) अप्रैल में बेटी की शादी की थी। विदाई के पांच दिन बाद ही उनकी बेटी मायके वापस आ गई। परिवार की महिलाओं से उसने पति के पसंद न आने की जानकारी दी। तबसे वह मायके में थी। मंगलवार की सुबह महेंद्र का दामाद ससुराल आया। पत्नी से उसने बातचीत करने की इच्छा जताई लेकिन उसने इंकार कर दिया।

महेंद्र ने बेटी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। बेटी की हरकत से क्षुब्ध होकर शाम को उन्होंने जहर खा लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें