फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर ने पकड़ा चोर, पुलिस ने छोड़ दिया

Sun, 31 Jan 2016 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर के चैंबर में घुसे जिस चोर को पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था, उसे छोड़ देने से नाराज डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज पुलिस चौकी पर जमकर हंगामा किया। पकड़े जाने पर चोर ने पहले तो अपना हाथ काट लिया फिर उसने ब्लैड से हमला कर डॉक्टर की भी उंगली काट दी थी।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के आर्थो वार्ड नंबर तीन में रेजीडेंट डॉक्टर का चैंबर है। रविवार की दोपहर तकरीबन ढाई बजे एक चोर उनके चैंबर में घुस गया। उसी समय डॉक्टर भी पहुंच गए। जूनियर डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाने के लिए फोन करने लगे।
इतने में उसने ब्लेड निकाला और खुद का हाथ काट लिया। इसके पहले कि डॉक्टर कुछ समझ पाते, उसने उसी ब्लेड से डॉक्टर की भी उंगली काट दी। इस घटना के बाद डॉक्टरों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया, मगर पुलिस ने पूछताछ कर थोड़ी देर बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

उधर जब यह जानकारी जूनियर डॉक्टरों को हुई तो वे मेडिकल कॉलेज चौकी पहुंच गए। वहां चोर को ना पाकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें आश्वासन देकर मनाया।
डॉक्टरों को सता रहा एड्स का संदेह
गोरखपुर। चोर पकड़कर पुलिस को सौंपने के जब डॉक्टर एकत्र हुए तो वे यह सोच कर परेशान हो गए कि कहीं पकड़े गए युवक को एड्स तो नहीं था क्योंकि उसने जिस ब्लेड से खुद को घायल किया, उसी से डॉक्टर पर हमला कर दिया। डॉक्टर पुलिस चौकी पर इसी उम्मीद से पहुंचे थे कि चोर की जांच कराई जाए ताकि उनकी शंका का निवारण हो सके, मगर इसके पहले ही पुलिस उसे छोड़ चुकी थी। डॉक्टरों ने चोर को जल्द न पकड़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें