फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, पारा गिरने से बढ़ी ठंड

Mon, 07 Dec 2015 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सुबह घने कोहरे ने जहां लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है वहीं पारा के गिरने से ठंड भी बढ़ गई है। हवा चलने से दिन में भी ठंड महसूस की गई है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी तीन-चार दिन और कोहरे का असर रहेगा।
विज्ञापन

 इसके बाद धूप निकलेगी और ठंड बढ़ जाएगी। रविवार सुबह से ही आसमान में धुंध गहराने से धूप भी बेअसर हो गई। पूरे दिन सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। वहीं हवाएं चलने से ठंड बढ़ गई। दिन का तापमान भी तीन डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि शनिवार तो तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस था। रात होते ही ओस की बूंदे टपकने लगी। कोहरे में सड़कों गाड़ियां चलाना मुश्किल हो गया है।
जलवायु विज्ञानी कैलाश पांडेय के मुताबिक सप्ताह भर सुबह के समय कोहरा और शाम को कुहासा पड़ने की संभावना बढ़ गई है। इस बीच रुक रुककर हवाएं चलने से ठंड बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह नीचे आया पारा
तारीख   अधिकतम    तापमान
01        29.1         15.2
02        25.2         15.4
03        28.0          14.6
04        27.2          14.6
05        26.8          11.4
06        23.6          12.2          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें