फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने मां पर लगाया पिता की हत्या का आरोप, हंगामा

Sun, 04 Jun 2017 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुजुर्ग की मौत पर बेटी ने मां पर सनसनीखेज आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसका कहना था कि पिता की तबीयत खराब थी और मां ने गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। मां ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। हंगामे की खबर पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तभी दूसरी बेटी ने बहन पर ही आरोप लगाते हुए पोस्टमार्टम न कराने की बात कही। लेकिन पुलिस ने शव को कानूनी प्रक्रिया में भेज दिया।
विज्ञापन


शाहपुर थाना क्षेत्र के नीना थापा के पास रहने वाली जमीन खान (60) की तबीयत कुछ दिनों से खराब थी। उनकी बेटी गुड़िया एक आर्केस्टा ग्रुप में काम करती है। शनिवार दोपहर 12 बजे के करीब उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। पत्नी उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां इमरजेंसी में उनकी मौत हो गई। इसके बाद गुड़िया ने मां पर ही पिता की हत्या का आरोप लगा दिया।

गुड़िया का कहना है कि उल्टी होने के दौरान पिता को पानी देने के बहाने मां ने उनका गला दबा दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। हंगामे की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शव मोर्चरी में रखे जाने की सूचना पर पहुंची दूसरी बेटी ने बहन पर ही गंभीर आरोप लगाए और पोस्टमार्टम न करने की गुजारिश की, मगर तब तक पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी कर चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें