गोरखपुर। सिकरीगंज के सिलुआपार में बृहस्पतिवार की शाम पुरानी रंजिश में दो पक्ष में हुई मारपीट में 11 लोग घायल हो गए। दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर मारपीट, बलवा और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है।
सिकरीगंज प्रतिनिधि के अनुसार गांव के रहने वाले संजीवन बाइक से गोरखनाथ यादव के घर के सामने सोखा को बुलाने जा रहे थे। गांव के अमरजीत यादव बाइक की स्पीड तेज होने से खेत में गिर गए। लौटते समय अमरजीत ने संजीवन को रोक लिया। कहासुनी के बाद इनके बीच मारपीट हो गई जिसमें अमरजीत पक्ष के गोरखनाथ यादव, मालती देवी, मनोज कुमार, मुलायम यादव, राहुल और अशोक यादव घायल हो गए। दूसरे पक्ष के नन्हें लाल, विजेंद्र, उपेंद्र, संदीप और संजीवन घायल हो गए। पुलिस ने दोनो पक्ष की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, बलवा और दलित उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। एसओ सिकरीगंज ने बताया कि दोनाें पक्ष के बीच पुरानी रंजिश है। बृहस्पतिवार को बाइक की स्पीड तेज होने को लेकर इन लोगों ने मारपीट कर लिया।