फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा को होटल मालिक ने खदेड़ा

Tue, 09 Feb 2016 03:05 AM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

बसपा नेता शोएब सिमनानी के भाई तबरेज नखास चौराहे पर फुट प्लाजा होटल चलाते हैं। सड़क पर अतिक्रमण कर बिरयानी की भट्ठी लगाने के कारण चौराहे पर जाम की समस्या बनी रहती है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर रविवार की रात आठ बजे नखास चौकी प्रभारी गजेंद्र पांडेय, सिपाही बीरबल के साथ होटल पर पहुंचे। सड़क से अतिक्रमण हटाने की बात कहने पर होटल के कर्मचारी चौकी प्रभारी से भिड़ गए। जबरदस्ती करने पर खदेड़ लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सोमवार की सुबह कोतवाली प्रभारी विजयराज सिंह फोर्स के साथ होटल पर पहुंचे लेकिन तबरेज नहीं मिला। कर्मचारियों से उन्होंने अतिक्रमण हटाने को कहा तो वह फिर भिड़ गए। एक कर्मचारी को हिरासत में लेने के बाद कोतवाल ने सड़क का सामान उठाकर होटल में रखवा दिया। पुलिस के जबरदस्ती करने पर कर्मचारी भाग निकले। इंस्पेक्टर कोतवाली विजयराज सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए कर्मचारी को मंगलवार की सुबह शांति भंग में चालान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें