फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रशासनिक अफसर और ठेकेदार से पूछताछ

Thu, 19 Jan 2017 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
सारा
विज्ञापन
सारा मौत प्रकरण में गोरखपुर आई सीबीआई की टीम ने एक पूर्व प्रशासनिक अफसर और ठेकेदार से पूछताछ की है। उधर, जिस दरोगा के हस्ताक्षर से सारा के कॉल डिटेल निकाली गई थी, उसकी जांच का आदेश भी एसएसपी रामलाल वर्मा ने सीओ कैंट को दे दिया है। सीओ को एक हफ्ते में जांच कर रिपोर्ट सौंपनी हैं।
विज्ञापन


मालूम हो कि सजायाफ्ता पूर्व मंत्री अमरमणि के पुत्र अमनमणि त्रिपाठी की पत्नी सारा की मौत के तार गोरखपुर से जुड़े होने की संभावना के बाद सीबीआई टीम यहां आई है। कथित सड़क हादसे की जांच कर रही सीबीआई बीते आठ दिनों के भीतर कई लोगों से पूछताछ कर चुकी है। नगर निगम के इंस्पेक्टर, ठेकेदार, सर्विलांस सेल के आरोपी सिपाही से पूछताछ के बाद ही पुलिस ने एक पूर्व प्रशासनिक अफसर से पूछताछ की है। अब तक की जांच में सारा की मौत से जुड़े कई दस्तावेज सीबीआई के हाथ लगे हैं, मगर कोई ऐसा ठोस सबूत हाथ नहीं लगा है, जिससे इस मौत से पर्दा उठ सके। एसएसपी रामलाल वर्मा ने बताया कि सीओ कैंट को कॉल डिटेल प्रकरण की जांच सौंपी गई है, उनसे एक हफ्ते में रिपोर्ट मांगी गई है।

महराजगंज में भी हुई पूछताछ
सीबीआई टीम महराजगंज जाकर भी पूछताछ कर चुकी है। वहां पर अमन के करीबी मित्रों से सीबीआई ने पूछताछ करने के साथ ही उनसे कुछ कागजात भी मांगे हैं। टीम अमन के घर में काम करने वाले नौकरों से भी पूछताछ की है। 
विज्ञापन


पिता अमरमणि के करीबियों पर भी नजर
अमनमणि के पिता व पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी के करीबियों से भी सीबीआई पूछताछ कर सकती है। टीम कुछ करीबी मित्र और ठेकेदार से संपर्क कर रही है। अब तक पंद्रह से ज्यादा लोगों से सीबीआई पूछताछ कर चुकी है।

सिपाही पर हो सकती है कार्रवाई
सीबीआई की जांच में अभी यह बात साफ नहीं हो सकी है कि सिपाही ने सारा की कॉल डिटेल क्यों निकाली थी। सीओ कैंट की जांच पूरी होने के बाद सिपाही पर दंड तय होगा। हालांकि अब तक की जांच में इतना तो तय है कि उस पर किसी न किसी मामले में कार्रवाई होनी है। सूत्रों के मुताबिक अमनमणि सारा के दोस्तों के बारे में जानकारी करना चाहता था। कुछ बातों को लेकर उसे शक था कि सारा उससे कुछ छिपा रही है। इसी शक को दूर करने के लिए ही उसने पत्नी की काल डिटेल निकलवाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें