फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर पिता-पुत्र को पीटा

Tue, 28 Feb 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खोराबार इलाके में कुसम्हीं जंगल के बुढ़िया माई मंदिर परिसर में सोमवार को दर्शन के लिए आई लड़कियों से मनचलों ने छेड़छाड़ की। विरोध करने पर ठेले वाले और पिता-पुत्र को बुरी तरह से पीट दिया। मनचलों ने उनका ठेला भी क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक मनचले भाग निकले।
विज्ञापन


 जगदीशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच थाना क्षेत्र के रक्षवापार के रहने वाले अंबिका यादव (45) मंदिर के पास चाट का ठेला लगाते हैं। इस कार्य में उनका बेटा जितेंद्र (16) भी मदद करता है। सोमवार को चार लड़कियां मंदिर में दर्शन के लिए आई थीं। दर्शन के बाद वे अंबिका के ठेले पर चाट खाने लगीं। कुछ युवक ठेले के पास आए और चाट बनाने के लिए बोले।

इसी बहाने वह खड़े होकर छेड़खानी कर रहे थे तो अंबिका ने उन्हें मना किया। इससे नाराज होकर मनचलों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी तभी बेटा भी उस ओर दौड़ा तो उसे भी पीट दिए। तभी किसी ने डॉयल 100 पर पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तबतक मनचले भाग निकले थे। अंबिका ने तहरीर दे दी है। पुलिस ने मनचलों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें