फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमसफर से महिला यात्री का बैग चोरी

Wed, 25 Jan 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
hamsafar train - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुरक्षा के खासे इंतजाम के बावजूद चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो जा रहे हैं। ताजा मामला आनंद विहार से गोरखपुर के लिए चली हमसफर एक्सप्रेस में चोरी का है। ट्रेन में एक महिला यात्री का बैग चोरी हो गया। सीसीटीवी कैमरे से लैस ट्रेन में चोरी हो गई और सुरक्षा में लगे जवान कुछ नहीं कर पाए। महिला के मुताबिक चोरी की जानकारी होते ही टीटीई व अटेंडेंट को सूचना दी थी मगर रास्ते में कैमरे की रिकॉर्डिंग नहीं देखी गई। यदि समय रहते इसे देखा गया होता तो शायद चोर पकड़ लिया जाता। महिला ने जीआरपी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महाराजगंज जिले की रहने वाली गीतांजलि सोमवार को अपने परिवार के साथ आनंद विहार से 12572 हमसफर एक्सप्रेस से गोरखपुर लौट रही थी। गीताजंलि के मुताबिक ट्रेन में ही उनका बैग आदि सामान चोरी हो गया। बैग में कपड़े और जरूरी कागजात थे। मंगलवार को ट्रेन के गोरखपुर पहुंचते ही पीड़ित महिला के भाई अभिषेक ने जीआरपी में तहरीर दी है। जीआरपी थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। 

सत्याग्रह एक्सप्रेस में भी हुई चोरी
दिल्ली से गोरखपुर आने वाली सत्याग्रह एक्सप्रेस में मंगलवार को यात्री का सूटकेस चोरी हो गया। खोराबार के रहने वाले सुभाष चंद्र मिश्र अपने परिवार के साथ एसी-2 कोच से गोरखपुर आ रहे थे। रास्ते में उनका सूटकेस चोरी हो गया। सुभाष के मुताबिक सूटकेस में 30 हजार रुपये नकद, कपड़े और जरूरी कागजात थे।  सुभाष की तहरीर पर गोरखपुर जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें