फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी घटना पर अलर्ट, होटलों में चेकिंग

Wed, 08 Mar 2017 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
स्टेशन पर चेकिंग करती रेलवे पुलिस। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
भोपाल में ट्रेन ब्लास्ट और फिर लखनऊ में आतंकी से मुठभेड़ के बाद सूबे में अलर्ट जारी हो गया है। जिले भर में थानेदारों ने अपने क्षेत्र में होटल, ढाबे और सार्वजनिक स्थानों की चेकिंग की तो वहीं शहर में एसपी सिटी हेमराज मीणा, सीओ कैंट अभय मिश्रा, इंस्पेक्टर ओम हरि वाजपेयी ने गोलघर बाजार, रेलवे स्टेशन रोड के होटलों में चेकिंग की। इस दौरान कहीं भी कोई आपत्तिजनक सामान या कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला। एहतियात के तौर पर रेलवे पुलिस ने भी स्टेशन, ट्रेन और प्लेटफॉर्म की सुरक्षा जांची है।
विज्ञापन


भोपाल में पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार को हुए ब्लास्ट के बाद जांच में लखनऊ में किराए के मकान में रहने वाले आतंकी का नाम सामने आने के बाद पूरे प्रदेश में अलर्ट जारी किया गया। मंगलवार की देर शाम एसएसपी रामलाल वर्मा के आदेश पर एसपी सिटी मय फोर्स शहर में चेकिंग की। उधर, आरपीएफ इंस्पेक्टर ने भी रेलवे स्टेशन, प्लेटफार्म, ट्रेनों की सघन जांच की है। गोरखपुर में 22 मई 2007 में भी सीरियल ब्लास्ट हो चुका है जिसे देखते हुए विशेष एहतियात बरती जा रही है। उस समय हुए ब्लास्ट में शहर के ही दो युवकों का नाम सामने आया था और मामला अभी विचाराधीन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें