फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत

Wed, 07 Sep 2016 08:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बेबरी गांव स्थित दूरभाष केंद्र के सामने कॉलेज जा रहे छात्र बालू लदे ट्रक ने रौंद दिया। दर्दनाक हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, खोराबार के कुसम्ही में भी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


गोला थाना क्षेत्र के बनवारपार गांव निवासी रामउग्र गुप्ता का 20 वर्षीय पुत्र विजय कुमार गुप्ता भड़सड़ा गांव स्थित डॉ. श्यामनारायण राय महाविद्यालय में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। रोजाना की तरह वह बाइक से महाविद्यालय में पढ़ने जा रहा था। बेबरी चौराहे से पश्चिमी चौराहे की ओर पहुंचने पर सामने जा रही ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में वह उसकी चपेट में आ गया। हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पास मिली डायरी और मतदाता पहचान पत्र के आधार पर घरवालों को सूचित किया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। दो वर्ष पूर्व ही उसकी शादी हुई थी।

उधर, खोराबार के कुसम्ही बाजार के परशुराम सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे घर के सामने गोरखपुर कसया मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट से आ गए। परिवार वाले उन्हें मेडिकल कालेज ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें