फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर दर्शन के बहाने निकली नाबालिग गायब

Thu, 15 Feb 2018 09:31 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
पीपीगंज। मंदिर दर्शन करने और मेेला देखने बहनों के साथ निकली किशोरी को बगल गांव का युवक भगा ले गया। परिवार के लोगों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ इपता नहीं चला। आरोप है कि किशोरी घर से चालीस हजार रुपये भी साथ लेकर चली गई। पुलिस छानबीन में जुटी है। इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी अपनी बहनों के साथ भररोहिया स्थित पितेश्वरनाथ मंदिर में दर्शन करने गई थी। देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। घर से चालीस हजार रुपये नगदी भी गायब मिले। परिवार के लोगों ने पड़ोस गांव के एक युवक और उनके परिवारवालों ने खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़ित परिवार ने अनहोनी की आशंका जताई है। एसओ का कहना है कि किशोरी की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें