फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के ओएसडी के नाम पर रंगदारी मांगने वाला हत्थे चढ़ा

Tue, 26 Dec 2017 07:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ओएसडी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले (बीच में) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पीपीगंज नगर पंचायत चेयरमैन गंगा प्रसाद जायसवाल से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी बल्लू राय के नाम पर रंगदारी मांगने वाले विक्की उर्फ विक्रांत मद्धेशिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार की सुबह 9.30 बजे पीपीगंज क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास से पकड़ा गया। पुलिस ने उसके पास से रंगदारी मांगने मेें इस्तेमाल किया गया सिम कार्ड, मोबाइल फोन, आधार कार्ड और बाइक बरामद की। खुद को मुख्यमंत्री और ओएसडी का करीबी साबित करने के लिए उसने अपने पास कई ऐसे फोटोग्राफ रखे थे जिसमें दोनों लोग मौजूद हैं।
विज्ञापन

आरोपी खजनी के खुटभार निवासी विक्की ऑटो चालक है। वह कई महीनों से ओएसडी के नाम पर रंगदारी मांग रहा था। संतकबीरनगर के एक पूर्व पार्षद से एक महीने पहले उसने 75 हजार रुपये वसूले थे। इसी रकम से उसने बाइक खरीदी थी। इसके बाद उसकी हिम्मत बढ़ गई। इसके बाद वह फोटो दिखाकर लोगों से रुपये एेंठने लगा। इसी बीच जब उसने नगर पंचायत चेयरमैन से रंगदारी मांगी तो मामला बल्लू राय तक पहुंच गया। उनकी सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने गंगा जायसवाल की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लालच में आकर ऐसा कर रहा था। उसकी बल्लू राय से पुरानी जान-पहचान है।   गिरफ्तारी करने वाली टीम में दरोगा शैलेश कुमार, संजय कुमार, राम नारायण दुबे, अरविंद कुमार राय, सिपाही अशोक कुमार गोड़ शामिल थे। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने भी आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
विज्ञापन


कई जनप्रतिनिधि आ चुके हैं झांसे में
पुलिस की पूछताछ में विक्की ने बताया कि उसने विधायक और कई ब्लाक प्रमुखों से भी रुपये मांगे थे। कई जनप्रतिनिधि उसके झांसे में आ चुके हैं। फोन करने के बाद लोगों को वह मुख्यमंत्री आवास में ठहरे होने की जानकारी देता था।

सपा नेता से भी मांगे थे रुपये
जिला पंचायत अध्यक्ष के पति और सपा नेता मनुरोजन यादव को भी विक्की ने फोन करके रुपये मांगे थे। मनुरोजन के पास फोन आते ही उन्होंने एक करीबी से बात की। जब इस मामले में बल्लू से बात हुई तो मामला फर्जी निकला। तब उसने मुख्यमंत्री के आवास पर कमरा नंबर 143 में ठहरे होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें