फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन लेने गई महिला का जेवर उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
गगहा इलाके के रकहट स्थित एसबीआई शाखा में गोल्ड लोन लेने गई महिला का जेवर चोरी हो गया। बैग गायब होने पर महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्र हो गए। पुलिस भी पहुंच गई लेकिन बैंक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने से चोर का सुराग नहीं लग सका। गगहा पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मझगांवा प्रतिनिधि के मुताबिक गड़ही निवासी सुभावती देवी बुधवार को बैंक गई थीं ताकि जेवर देकर गोल्ड लोन ले सकें। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये के जेवर थे। उस समय बैंक में भीड़ थी। इसी बीच किसी ने उनका बैग उड़ा दिया। महिला के शोर मचाने पर लोग एकत्र हो गए। पुलिस को भी सूचना दी गई। पीड़ित महिला ने जब बैंक प्रबंधक से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज दिखाने को कहा तो पता चला कि कैमरा खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें