फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुभाष पर 15 हजार का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रॉपर्टी डीलर और सपा नेता संजय यादव की हत्या में फरार चल रहे सुभाष शर्मा पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी की सिफारिश पर आईजी ने इनाम की रकम बढ़ाई है। अभी कुछ दिन पहले ही सुभाष की कारबाइन के फोटो भी वायरल हुई थी।
विज्ञापन

खजनी क्षेत्र के बसडिला गांव का रहने वाला सुभाष शर्मा शातिर अपराधी है। हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित दर्जनों मुकदमा सुभाष पर दर्ज हैं। लूट की कई वारदातों को अंजाम देने वाले सुभाष शर्मा ने गोरखनाथ के राजेंद्र नगर में एक व्यापारी से पुलिस की वर्दी में कारबाइन के साथ लूट की थी। यह ऐसी घटना थी कि व्यापारी को पुलिस लाइन में लाकर जिले के सभी गनर को बुलाकर उनकी परेड कराई गई थी। बाद में जब वह पकड़ा गया तो उसके पास कारबाइन नहीं मिली। अन्य जिलों में भी सुभाष पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इस बीच खोराबार क्षेत्र के रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संजय यादव की हत्या में उसका नाम सामने आया। पता चला कि सुभाष ने इसमें शूटर की भूमिका निभाई थी। हत्या के बाद उसने साथियों के साथ मिलकर शव को खेत में दफना दिया था। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद खुलासा किया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें