फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिक्की तोड़कर 80 हजार रुपये उड़ाए

Wed, 30 Jan 2019 01:22 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
सरदारनगर। चौरीचौरा के मुंडेरा बाजार के पास खड़ी बाइक की डिक्की तोड़कर बदमाश 80 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसी टीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में लगी है। चौरा गांव निवासी हीरा यादव ने भोपा बाजार स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से 80 हजार रुपये निकाले थे। रुपयों को बाइक की डिक्की में रखकर मुंडेरा बाजार के पास बाइक खड़ी कर किसी काम से चले गए। लौटेे तो बाइक की डिक्की टूटी और रुपये गायब थे। लूट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसी टीवी की मदद से कुछ संदिग्धों की पहचान की है जिनकी तलाश की तलाश की जा रहीं है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें